Skip to main content

दोस्तों को नाग पंचमी की शुभकामना !

तुम तकल्लुफ को भी इखलास समझते हो 'फ़राज़'

दोस्त  होता  नहीं   हर   हाथ  मिलाने   वाला  ||


अहमद फ़राज़ की इन बातों से ज़ाहिर होता है की इनके दोस्तों ने इनका बहुत काटा है . काटने के कई तरीके होते हैं कुत्तों वाला काटना , साँपों वाला काटना .. .. .. आदि भिन्न -भिन्न प्रकार के काटने-काटने के वर्णन है दोस्ती के इतिहास में . इसका तो आपको पता ही है क्योंकि आप भी दोस्त हैं .  #TheCynicalMind

पर कुछ अलग है दोस्तों वाला काटना . दोस्तों से कटने में न आदमी मरता है और न ही जी पाता है .  दोस्तों के काटने की गहराई ठीक वैसी ही है जितनी कि कसी ने  पिएनबी का  काटा , मोदी ने आडवानी का काटा , केजरू  ने हजारे का काटा , कोंग्रेस के इसके दुलारे ने काटा . इन गहराई  का पता लगाना ब्लैक होल  की आधी अधूरी सच्चाई का पता लगाने के माफिक है, बीडू !


इसी काटने के क्रम में दोस्तों द्वारा  साँपों के माफिक काटने की बात इस साल जग जाहिर हो गयी . इसबार तो फ्रेंडशिप डे भी नागपंचमी के साथ मनाया जा रहा है . दोस्तों के इस सर्पिलेपन के भाव का आकार शनै शनै दैत्याकार होता जा रहा है . अतः  हम इनके करीब ही रहें  क्योंकि हम इस बार फ्रेंडशिप के सर्प वाली राशी में हैं . इसलिए जो भी दोस्त आयें उन्हें प्यार पूर्वक ये जानते हुए कि ये कभी उनको काट भी सकते हैं , पक्का नहीं है ...पक्के तो आप भी नहीं जी,  अपना लिया जाय.   इससे आपकी घर गृहस्थी में सुख शांति बनी रहेगी .


अपनी दोस्ती तो टायर और ट्यूब के माफिक है भइये ! हवा तेरी निकलती है और बैठ मैं जाता हूं. 

कई दशको से हमें तो जय बीरू और धर्म वीर की जोड़ी के कई उदाहरण देखने को मिल रहे हैं .इनमे इनका कटना-काटना हमारे चारो तरफ घूमता ही रहता है . केवल देखने से नहीं अनुभव से बुद्धि बढ़ेगी .  प्रैक्टिस करने से जो ज्ञान मिले उसे ही अपना समझना बाकि सब तो ओल झोल है भाई ! लेकिन इस ज्ञान के लिए होने चाहिए आपके पास एक ऐसा दोस्त जिससे आप रोज़ कटते रहे और वो आपका काटता रहे . तभी जीवन में सच्चे ज्ञान की अनुभूति होगी .


  नीलोत्पल मृणाल साहित्य अकादमी पुरस्कृत एक युवा हिंदी लेखक हैं. औघड़  इनकी दूसरी रचना है . इनकी पहली रचना है  डार्क  हॉर्स    जिनमे  लेखक  नज़र करते हैं  मुखर्जीनगर में  रह रहे  उन  औघड़ों की जो चार  बाय छः के कमरे में  सरकारी नौकरी  की तपस्या  करते हुए अपनी  जवानी  खो रहे है।  अगर आपने यह किताब नहीं पढ़ी है तो आपको पढ़नी चाहिए।


इसलिए  आप कटिए या कटाइये  लेकिन  कोई न कोई आपको काटने वाला चाहिए . एयरटेल के सिद्ध मठ से निकले योगियों ने तो हर एक फ्रेंड ज़रूरी होता है , तक का नारा भी दे डाला . वैसे दोस्तों की खूबियां तो भरमार है जैसे आपकी सरकार है .

आपको सही बताते है , हम कटवाने के जन्म जन्मान्तर शौक़ीन रहे है और यह प्रक्रिया अनवरत जारी है . तभी तो हमने जिससे पिछले पांच साल कटवाए ये पांच भी कटवा लिया ( आर टी आई पर नयी सरकार के फैसले से इसका कोई ताल्लुक नहीं है |).

इस प्रेमातुर कटवाने की प्रक्रिया में लिए गए आनंद का दर्द जबरदस्त है . इसलिए आइये और हमें काटिए ..!!

 आप सब दोस्तों को नाग पंचमी की शुभकामना !! 
                                                     
  

Popular Posts

भारतीय कृषि : समस्या और समाधान

An essay on the 'Problems and Solution of Indian Agriculture' "भारत एक कृषि प्रधान देश है "  अक्सर कृषि लेखों (Essays on Agriculture) की शुरुआत इसी वाक्य से होती है. ग्रंथों में कहा गया है  ' अन्नम वै प्राणिनां प्राणः  ' ( अन्न प्राणियों का जीवन है अर्थात प्राण है।  प्राण ही जीवन एवं जीवन ही प्राण होता है।  प्राण नहीं तो जीवन नहीं। ) और हमसब इस तथ्य से भली भांति परिचित हैं। अन्न को उगाने की कला का नाम ही कृषि है. कृषि एक विज्ञान है जिसमे फसल को उगाने से लेकर उसके बाज़ारीकरण तक का सूक्ष्म ज्ञान निहित है. इसी विज्ञानं को जानने, समझने और उसके व्यवहारिक प्रयोग का अनवरत साधना का काम करने वाले किसान कहलाते हैं।   रोज़मर्रे की झंझावातों के साथ प्राकृतिक आपदाओं-विपदाओं से दो हाथ कर हमारे लिए दो वक़्त के निवाले का जुगाड़ करने वाले ये किसान हमारे समाज का अतिमहत्वपूर्ण अंग है।  यूँ कहे की, हमारे जीवन की प्राणवायु शक्ति को चलायमान रखने के एक महत्वपूर्ण कारक को निष्ठापूर्वक पालन करनेवाले ये किसान है.  राजनितिक व्यंग के लिए पढ़ें : हैप्पी बर्थडे मो...

इन्टरनेट के जन्मदाता टीम बर्नर्स ली ने किया चौकाने वाला ऐलान

सभ्यता के विकास के क्रम में कई नामचीन अविष्कारों ने क्रांतिकारी पहल कर हमारे जीवन में आमूलचूल परिवर्तन किये और हमारी रोजमर्रे की जिंदगी को और भी सुगम और आसान बना दिया. इसी क्रम में 90 के दशक में टीम बर्नर्स ली द्वारा  WWW की शुरुववात की गयी.  जी हाँ, आपने सही समझा, ये www वही है जिसे आप इन्टरनेट के नामे से जानते हैं . WWW का पूरा नाम वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web ) है. यह वही वेब है जिसके माध्यम से आप इस आर्टिकल को पढ़ पा रहे हैं, यूट्यूब पर गाने देख रहे हैं, वाट्सएप्प पर रियल टाइम चैट कर पा रहे हैं, स्काइप या आइमो पर वीडियो कालिंग कर रहे हैं  इत्यादि . The Father of Internet or WWW Tim Berners Lee announced radical change SOLID in web technology लेकिन आखिर हुआ, की इतने पॉपुलैरिटी और लोगों को सुविधाए देने के बाद भी, इन्टरनेट के पिता टीम बर्नर्स ली को इतना सख्त कदम  उठाना पड़ा. बात दरअसल यह है हरेक व्यवसाय की भांति की तरह तकनिकी क्षेत्र, खासकर कंप्यूटर क्षेत्र में भी कालाबाजारी  शुरू हो चुकी है. हम सब कुछ समय पहले भारत और कई देशों में चले ताबड़तो...

History of Monogamy

Monogamy is as old as Adam. From the beginning, through the generations,even to this day, monogamy, polygamy and celibacy are known forms of marriage. The word monogamy comes from the Greek 'monos' which means Alone and 'gamos' which means marriage. Basically, Monogamy is a form of marriage when one man only marries one woman. Historical Background of Monogamy : The Hindu Marriage Act, 1955 strictly prohibits the Hindus to practice polygamy and made legalized monogamy is the law and practice of the Hindu society. Ever since the Vedic times in India, monogamy has been the most dominant form of marriage being practiced by the Hindus. Every man and woman are expected to remain faithful towards their partner. Vatsyayana, an authority on “Kama-sutra”, remarked: “At best a man can only please one woman physically, mentally and spiritually.” Most of the Hindu shastrakaras including Manu recommended monogamy as the best form of marriage. The great epic Ramayana high...