Skip to main content

बेरोजगारी और हम

ओल्ड जेएनयु  का केरला कैफे  दिन में धूप सेंकने और शाम में लकड़ियों को ताड़ने का महत्वपूर्ण केंद्र  है।  आज जेएनयू  भले ही बदनामी का दंश झेल रहा है लेकिन यह  विश्व में आर्ट एंड कल्चर की पढाई में एक खास स्थान रखता है और इसी के चारदीवारी से सटा एक छोटी सी जगह है बेर सराय।

यहां इंजीनियर्स कौड़ी के भाव में इधर -उधर भटकते पाए जाते हैं . कुकुरमुत्ते की तरह खुले इंजीनियरिंग कॉलेज और बेरोजगारी ने बेर सराय  की पापुलेशन डेंसिटी इतनी बढ़ा दी है कि आज यह ईस्ट एशिया का मकाऊ हो चला है। यकीन मानिये अगर नौसिखिये निशानेबाज भी एक ढेला उठाकर मारें तो दो -चार इंजीनियर सिगरेट पीते-पीते ही अपनी शहादत दे देंगे। पर कोई ढेला नहीं मारता हमें , हमारी स्थिति देखकर।  हमारी स्थिति मनरेगा के मज़दूर से भी बदत्तर है। यह तंज़ नहीं साब , हकीकत है और तभी हम गुनगुनाते हैं -

" सौ में सत्तर आदमी फिलहाल जब नाशाद हैं
दिल पे रख कर हाथ कहिए देश क्या आज़ाद है||"

ऐसा लगता है की अदम गोंडवी ने यह पक्ति हमारे लिए ही लिखी हो। भारत में आज बेरोजगारी निम्नतर स्तर पर है।  देश के हुक्मरानो की दलीलों में हम नहीं जाएंगे लेकिन यह सच है कि हमारी उम्र के साथ यह बेरोजगारी भी कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

और पढ़ें - 







प्रतिस्पर्धा के दौर में  हम बहुत ही ज़्यादा तुलनात्मक हो चुके है. हर बात पर हम अपनी तुलना या तो ब्रिटैन, अमेरिका से करते है  या फिर पिछले शासनकाल को जिम्मेदार ठहरा देते  हैं।  लेकिन याद हो, आपातकाल के बाद नयी सरकार ने जब अपना कार्यभार संभाला तब 1976 में  42nd Constitutional Amendment Act पारित हुआ।  और यह वही समय था जब हमारे Preamble में SOCIALIST और SECULAR जैसे शब्द जुड़े और साथ ही  Fundamental Rights भी।   

लगातार दूसरी बार सत्ता में आयी बीजेपी की नींव भी यही जनता गवर्नमेंट है जिसने  संविधान के बयालीसवें संशोधन में अग्रणी भूमिका निभाई और इंदिरा गांधी के डिकेटरशिप को चुनौती दी।  जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चला यह आंदोलन भारत की  दूसरी आज़ादी थी जिसने नेहरू-गांधी के वंशवादी परम्परा पर जड़कर तमाचा मारा।  

 TechMohalla


पर तत्कालीन सरकार की नीतियां SOCIALIST और SECULAR जैसे शब्दों से कोसों दूर खड़ी नज़र आती है। भारत को सुपरपॉवर अमरीका , चाइना और रूस के नक़्शे कदम पर नहीं बनाया जा सकता है।  आज जिस कदर हर क्षेत्र में निजीकरण पर ज़ोर दिया जा रहा है आगे चलकर यह समाज में विषमताओं को जन्म देगा।  अमीर और अमीर हो जायेंगे और गरीब आज से भी निम्नतर स्थिति में होंगे ; जो जन्म देगा समाज में खूनी क्रांति को।  

भारत में बेरोजगारी अन्य देशों की अवधारणा को कॉपी-पेस्ट कर खत्म नहीं किया जा सकता बल्कि भारत की भौगोलिक , आर्थिक , सामाजिक व नैतिक मूल्यों को सही परिपेक्ष्य में देखते हुए करना होगा।  




Popular Posts

भारतीय कृषि : समस्या और समाधान

An essay on the 'Problems and Solution of Indian Agriculture' "भारत एक कृषि प्रधान देश है "  अक्सर कृषि लेखों (Essays on Agriculture) की शुरुआत इसी वाक्य से होती है. ग्रंथों में कहा गया है  ' अन्नम वै प्राणिनां प्राणः  ' ( अन्न प्राणियों का जीवन है अर्थात प्राण है।  प्राण ही जीवन एवं जीवन ही प्राण होता है।  प्राण नहीं तो जीवन नहीं। ) और हमसब इस तथ्य से भली भांति परिचित हैं। अन्न को उगाने की कला का नाम ही कृषि है. कृषि एक विज्ञान है जिसमे फसल को उगाने से लेकर उसके बाज़ारीकरण तक का सूक्ष्म ज्ञान निहित है. इसी विज्ञानं को जानने, समझने और उसके व्यवहारिक प्रयोग का अनवरत साधना का काम करने वाले किसान कहलाते हैं।   रोज़मर्रे की झंझावातों के साथ प्राकृतिक आपदाओं-विपदाओं से दो हाथ कर हमारे लिए दो वक़्त के निवाले का जुगाड़ करने वाले ये किसान हमारे समाज का अतिमहत्वपूर्ण अंग है।  यूँ कहे की, हमारे जीवन की प्राणवायु शक्ति को चलायमान रखने के एक महत्वपूर्ण कारक को निष्ठापूर्वक पालन करनेवाले ये किसान है.  राजनितिक व्यंग के लिए पढ़ें : हैप्पी बर्थडे मो...

इन्टरनेट के जन्मदाता टीम बर्नर्स ली ने किया चौकाने वाला ऐलान

सभ्यता के विकास के क्रम में कई नामचीन अविष्कारों ने क्रांतिकारी पहल कर हमारे जीवन में आमूलचूल परिवर्तन किये और हमारी रोजमर्रे की जिंदगी को और भी सुगम और आसान बना दिया. इसी क्रम में 90 के दशक में टीम बर्नर्स ली द्वारा  WWW की शुरुववात की गयी.  जी हाँ, आपने सही समझा, ये www वही है जिसे आप इन्टरनेट के नामे से जानते हैं . WWW का पूरा नाम वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web ) है. यह वही वेब है जिसके माध्यम से आप इस आर्टिकल को पढ़ पा रहे हैं, यूट्यूब पर गाने देख रहे हैं, वाट्सएप्प पर रियल टाइम चैट कर पा रहे हैं, स्काइप या आइमो पर वीडियो कालिंग कर रहे हैं  इत्यादि . The Father of Internet or WWW Tim Berners Lee announced radical change SOLID in web technology लेकिन आखिर हुआ, की इतने पॉपुलैरिटी और लोगों को सुविधाए देने के बाद भी, इन्टरनेट के पिता टीम बर्नर्स ली को इतना सख्त कदम  उठाना पड़ा. बात दरअसल यह है हरेक व्यवसाय की भांति की तरह तकनिकी क्षेत्र, खासकर कंप्यूटर क्षेत्र में भी कालाबाजारी  शुरू हो चुकी है. हम सब कुछ समय पहले भारत और कई देशों में चले ताबड़तो...

History of Monogamy

Monogamy is as old as Adam. From the beginning, through the generations,even to this day, monogamy, polygamy and celibacy are known forms of marriage. The word monogamy comes from the Greek 'monos' which means Alone and 'gamos' which means marriage. Basically, Monogamy is a form of marriage when one man only marries one woman. Historical Background of Monogamy : The Hindu Marriage Act, 1955 strictly prohibits the Hindus to practice polygamy and made legalized monogamy is the law and practice of the Hindu society. Ever since the Vedic times in India, monogamy has been the most dominant form of marriage being practiced by the Hindus. Every man and woman are expected to remain faithful towards their partner. Vatsyayana, an authority on “Kama-sutra”, remarked: “At best a man can only please one woman physically, mentally and spiritually.” Most of the Hindu shastrakaras including Manu recommended monogamy as the best form of marriage. The great epic Ramayana high...