आज एक महज़ संयोग ही है। एक तरफ राम नवमी है, उस मर्यादा पुरुषोत्तम का उत्सव जिसने हमें सीमाओं में रहकर जीना सिखाया। और दूसरी तरफ आज विश्व रंगमंच दिवस भी है, उस कला का जश्न जो हर सीमा को तोड़ने का दम रखती है।
जीवन -मृत्यु पर लिखी एक मार्मिक कविता - मृत्यु
आँखों के दरवाजे जब आप बंद करके देखेंगे तो पाएंगे कि राम एक मामूली किरदार नहीं वो असल में 'किरदार' की पराकाष्ठा हैं। उन्होंने इस नश्वर जगत में अपनी भूमिका एक बेटे, भाई, पति और राजा की इतनी शिद्दत से या बोलें तो ऐसे लीन होकर निभाई कि आज के शॉर्ट-टर्म कमिटमेंट और कैजुअल एप्रोच वाले दौर में वह नामुमकिन सा लगता है। मज़े की बात यह है कि उन्होंने अपनी लाइफ की स्क्रिप्ट को तब भी पवित्र माना, जब कहानी में उनके साथ नाइंसाफी हुई।
वहीं, रंगमंच हमें याद दिलाता है कि पूरी दुनिया एक स्टेज है। हमारा प्यार, गुस्सा, हमारा भक्ति भाव, यहाँ तक कि हमारा यह संदेहवाद (सिनिसिज्म) भी एक परफॉरमेंस ही है, जो हम खुद को और दुनिया को दिखाते हैं।
गुलाबो का प्यार
शेक्सपियर कहते हैं कि यह पूरी दुनिया एक रंगमंच है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यहाँ हर कलाकार अपनी ही पटकथा से अनजान है। हमारा प्यार, क्रोध, यहाँ तक कि हमारा गहरा भक्ति भाव भी अक्सर एक सधा हुआ अभिनय मात्र ही होता है, जिसे हम समाज की तालियों के लिए अहर्निश दोहराते रहते हैं। सच कहें तो हमारा संदेहवाद (Cynicism) भी एक मुखौटा है, जो हम खुद को सच की कड़वाहट से बचाने के लिए पहनते हैं।
भारतीय कृषि : समस्या और समाधान
इस भव्य स्टेज पर हम सब केवल वही किरदार निभा रहे हैं जो हमें सौंपे गए हैं। और जिस दिन यह अभिनय रुक जाता है, उसी दिन मनुष्य का अपनी आत्मा से असली परिचय होता है। तब तक, हम बस पर्दा गिरने का इंतज़ार कर रहे कलाकार ही हैं।
राजनितिक व्यंग के लिए पढ़ें : हैप्पी बर्थडे मोदी जी
आज का दिन कह रहा है कि अगर कोई रोल मिला ही है, तो उसे इतनी तन्मयता से निभाओ कि किरदार सच लगने लगे। राम कुछ और नहीं बस यही कहते कि ऑथेंटिक हो जाओ और अपने कर्तव्यों का मर्यादा के निहित पालन करो। सृष्टी रचयिता चाहते तो क्या नहीं कर सकते लेकिन ... आगे की कहानी सर्वविदित है।
वहीं दूसरी ओर रंगमंच हमें अपने नाटकीय अंदाज़ में सिखाता है कि अपने कॉस्ट्यूम अर्थात अपनी पद, प्रतिष्ठा, अहंकार इत्यादि को बहुत सीरियसली मत लो। क्योंकि, आखिर में पर्दा सबके लिए गिरता है।
राम नवमी और विश्व रंगमंच दिवस की शुभकामनाएँ।

